देवरिया, फरवरी 11 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया में कांग्रेस मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत 13 फरवरी को पदयात्रा करने जा रही है।
इस पदयात्रा को सफल बनाने के लिए बुधवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने बैठक में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस जन, फ्रंटल संगठनों, विभागों और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित उपस्थिति में कहा कि 13 फरवरी को प्रस्तावित 15 किलोमीटर लंबी पदयात्रा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की जायेगी।
उन्होंने कहा कि पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव जाकर मनरेगा के मुद्दे पर जन जागरुकता फैलाना है।
पदयात्रा के दौरान ग्राम पंचायतों में चौपालें, बाजार हाट में नुक्कड़ सभाएं तथा जिला मुख्यालय पर नगर पालिका परिषद स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के पास समापन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित