मेक्सिको सिटी , जनवरी 26 -- मध्य मेक्सिको में रविवार को एक फुटबॉल मैच के दौरान गोलीबारी में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी और 12 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह हमला स्थानीय समयानुसार शाम 5:20 बजे गुआनाजुआतो के सलामांका में लोमा डे फ्लोरेस समुदाय के एक फुटबॉल मैदान में हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई हथियारबंद लोग दो पिकअप ट्रकों से उतर कर खिलाड़ियों और दर्शकों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
नगर प्रशासन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर जारी संदेश में इस हमले को 'कायरतापूर्ण' बताया और कहा कि यह घटना फुटबॉल मैच मुकाबले के बाद हुई, जब लोग आपस में मिल-बैठकर बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान एक हथियारबंद समूह वहाँ पहुँचा और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित