विजयवाड़ा , अक्टूबर 17 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को यहां मंगलगिरी स्थित अपने कैंप कार्यालय में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के. पवन कल्याण से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री मोहन यादव यहां विजयवाड़ा सारस उत्सव 2.0 में शामिल होने और इंद्रकीलाद्री पहाड़ी पर स्थित कनक दुर्गा मंदिर में देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना करने आए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने नागरार्जुन सागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व क्षेत्र के तहत बाघ संरक्षण को मजबूत करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा, जैव विविधता संरक्षण प्रयासों के तहत उपमुख्यमंत्री ने नागरार्जुन सागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व के भीतर भारतीय बाइसन को फिर से लाए जाने से संबंधित समझौते में तेजी लाने का अनुरोध किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित