भोपाल , मार्च 05 -- मध्य पूर्व एशिया देशों में फंसे मध्यप्रदेश के नागरिकों के लिए राज्य सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए नयी दिल्ली में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मध्य पूर्व एशिया देशों में अध्ययन, नौकरी, व्यवसाय, पर्यटन, इत्यादि हेतु गए मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए राज्य लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में है। प्रदेश के नागरिकों से उन्होंने अपील की कि किसी भी संकटकालीन स्थिति से बचने के लिए कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। दूरभाष नम्बर - 011-26772005, व्हाट्सऐप नम्बर - 9818963273 और ई-मेल आई.डी. एमपीहेल्पडेस्कगल्फ@जीमेलडॉटकाॅम स्थापित किया गया है।
राज्य के इंदौर के कई व्यवसायी और पर्यटक दुबई में फंसे हुए थे, जो अब सुरक्षित घर वापसी कर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित