नयी दिल्ली , अक्टूबर 09 -- कॉकरोच जनता पार्टी के शनिवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने मध्य दिल्ली में कर्तव्य पथ और जनपथ चौराहे के चार किलोमीटर के दायरे में शुक्रवार रात दस बजे से शनिवार रात दस बजे तक इंटरनेट सेवा बंद करने का निर्देश दिया है।

दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय से प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बंद करने का अनुरोध किया था जिसे स्वीकार कर लिया गया है। मंत्रालय ने यह निर्देश दूरसंचार अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत सुरक्षा कारणों से एहितायत के तौर पर उठाया है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने संसद भवन और उसके आस पास के क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू कर रखी है। इसके अलावा प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों को भी बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित