नयी दिल्ली , अगस्त 06 -- भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-4' का गुरुवार को सफल परीक्षण किया।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह परीक्षण ओडिशा की चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया। सामरिक बल कमान की देख-रेख में किये गये परीक्षण के दौरान सभी संचालन और तकनीकी मानकों की पुष्टि हुई।

यह मिसाइल 4,000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है और एक टन वजनी परमाणु हथियार ले जा सकती है। सतह से सतह पर मार करने वाली इस मिसाइल से देश की रणनीतिक रक्षा और प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित