बर्मिंघम , जुलाई 15 -- भारतीय एकदिवसीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि जब आप मध्यमक्रम और निचले क्रम में रन बनते हुए देखते है तो बतौर कप्तान बहुत आत्मविश्वास मिलता है।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में मिली छह विकेट से जीत के बाद गिल ने कहा कि जब आप अपने मिडिल ऑर्डर और लोअर मिडिल ऑर्डर को रन बनाते हुए और मैच ख़त्म करते हुए देखते हैं, तो एक कप्तान के तौर पर बहुत आत्मविश्वास मिलता है। यह हमारे टीम कॉम्बिनेशन की बात है। हमारे पास अपेक्षाकृत युवा गेंदबाज़ी आक्रमण है, जबकि बल्लेबाज़ी ज़्यादा अनुभवी है। इसलिए अगर लक्ष्य 300-320 रन का भी होता, तब भी हमें उसे हासिल करने का भरोसा था। बीच के ओवरों में हमारी गेंदबाज़ी बहुत अच्छी रही। हमने सही एरिया में गेंदबाज़ी की। पावरप्ले के आख़िरी हिस्से में इंग्लैंड ने हम पर दबाव बनाया, लेकिन जिस तरह हमने वापसी की और मैच पर दोबारा पकड़ बनाई, वही सबसे अहम रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित