भोपाल , अप्रैल 3 -- मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27 के लिए सदन की विभिन्न समितियों का गठन करते हुए कई विधायकों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों तथा संकल्पों संबंधी समिति, याचिका एवं अभ्यावेदन समिति, पुस्तकालय अनुसंधान एवं संदर्भ समिति, पटल पर रखे गये पत्रों के परीक्षण संबंधी समिति, आचरण समिति तथा कृषि विकास समिति का गठन किया गया है।
गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों तथा संकल्पों संबंधी समिति का सभापति विजयपाल सिंह को बनाया गया है। इसके सदस्य के रूप में बालकृष्ण पाटीदार, सुरेन्द्र गहरवार, मथुरालाल डामर, सिद्धार्थ तिवारी, डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह तथा पंकज उपाध्याय को नामित किया गया है।
याचिका एवं अभ्यावेदन समिति का सभापति इंजीनियर प्रदीप लारिया को नियुक्त किया गया है। इस समिति में कमल मर्सकोले, राजकुमार मेव, विक्रम सिंह, अनिरुद्ध माधव मारू, प्रीतम लोधी, विश्वनाथ सिंह, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महेश परमार, मधु भगत तथा आतिफ आरिफ अकील को सदस्य बनाया गया है।
पुस्तकालय अनुसंधान एवं संदर्भ समिति का सभापति सुरेन्द्र पटवा को बनाया गया है। समिति में सूर्यप्रकाश मीना, उमाकांत शर्मा, मंजू राजेन्द्र दादू, नीरज सिंह ठाकुर, मोहन सिंह राठौर, महेन्द्र नागेश, मुरली भंवरा, डॉ. तेजबहादुर सिंह, कामाख्या प्रताप सिंह, कैलाश कुशवाहा, मुकेश मल्होत्रा, हरिबाबू राय, चैनसिंह वरकड़े तथा विवेक विक्की पटेल को सदस्य नामित किया गया है।
पटल पर रखे गये पत्रों का परीक्षण करने संबंधी समिति का सभापति हरदीप सिंह डंग को नियुक्त किया गया है। इसके सदस्यों में प्रेमशंकर वर्मा, जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, मुकेश टंडन, जितेन्द्र पण्ड्या, अम्बरीश शर्मा, शरद जुगलाल कोल, बृजबिहारी पटेरिया, ओमकार सिंह मरकाम, केदार चिड़ाभाई डाबर तथा कुंवर अभिजीत शाह शामिल हैं।
आचरण समिति का सभापति दिलीप सिंह परिहार को बनाया गया है। इसके सदस्य के रूप में हरिसिंह रघुवंशी, हजारीलाल दांगी, चन्दर सिंह सिसोदिया, रमेश प्रसाद खटीक, शरद जुगलाल कोल, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, मधु गेहलोत, देवेन्द्र पटेल, आतिफ आरिफ अकील तथा अनुभा मुंजारे को नामित किया गया है।
कृषि विकास समिति का सभापति ठाकुरदास नागवंशी को नियुक्त किया गया है। इस समिति में महेन्द्र सिंह चौहान, शिवनारायण सिंह, राजेश कुमार शुक्ला, मनीषा सिंह, महेन्द्र यादव, श्रीकांत चतुर्वेदी, जितेन्द्र पण्ड्या, सचिन सुभाषचन्द्र यादव, साहब सिंह गुर्जर तथा नीलेश पुसाराम उइके को सदस्य बनाया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने सभी समितियों से अपेक्षा की है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी कार्य करें और सदन की कार्यवाही को अधिक सुचारु एवं परिणामकारी बनाने में योगदान दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित