भोपाल , जून 16 -- मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय ने सोलहवीं विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। यह सत्र 20 जुलाई से प्रारंभ होकर 24 जुलाई 2026 तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल की स्वीकृति के बाद सत्र बुलाया गया है। पांच दिवसीय सत्र में महत्वपूर्ण शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।
विधानसभा सचिवालय के अनुसार अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 24 जून 2026 तक तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 9 जुलाई 2026 तक प्राप्त की जाएंगी। इसी प्रकार स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण तथा नियम 267-क के अंतर्गत सूचनाएं 14 जुलाई 2026 से विधानसभा सचिवालय में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक स्वीकार की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा का यह एकादश सत्र होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित