भोपाल , जनवरी 13 -- मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि 'समाधान योजना' के क्रियान्वयन में कोताही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

श्री तोमर ने मंगलवार को विभागीय योजना की समीक्षा के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि समाधान योजना के क्रियान्वयन में अभी तक अपेक्षित प्रगति परिलक्षित नहीं हो रही है। इस योजना की सफलता में कम्पनी का भविष्य भी निहित है। उन्होंने कहा कि बड़े डिफॉल्टरों के विरूद्ध पहले कार्यवाई करें। उन्होंने कहा कि कितना बिजली बिल बकाया है, कितना वसूली योग्य है और कितना वसूली योग्य नहीं है, इसकी पूरी जानकारी दी जाए।

उन्होंने आरडीएसएस के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। बिजली अवरूद्ध होने की जानकारी उपभोक्ताओं को कारण सहित दें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को उनके घरों में विद्युत उपयोग की क्षमता के अनुसार लोड स्वीकृत कराने के लिये समझाइश दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित