भोपाल , फरवरी 20 -- मध्यप्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने पारिवारिक दायित्वों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
पार्टी की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को इस्तीफा सौंपा है।
संगठन महासचिव डॉ संजय कामले ने कहा कि श्री कटारे ने अपने इस्तीफे में पारिवारिक दायित्वों एवं समय की कमी का उल्लेख किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वर्तमान परिस्थितियों में श्री कटारे अपने विधानसभा क्षेत्र को अपेक्षित समय और ध्यान नहीं दे पा रहे थे, इसी कारण उन्होंने उपनेता प्रतिपक्ष के पद से त्यागपत्र दिया है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ये इस्तीफा केवल पद से संबंधित है, न कि पार्टी की सदस्यता से।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित