मधेपुरा , मार्च 26 -- बिहार में मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सेंट्रल बैंक से एक लाख 30 हजार रूपये लूट लिये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुरहो स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में तीन अपराधियों ने धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर ग्राहक और कर्मचारियों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद अपराधी बैंक से एक लाख 30 हजार रुपये लूटकर फरार हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित