मधेपुरा , जून 17 -- बिहार में मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक से 85 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान लूट लिये।पीड़ित सीएसपी संचालक चितरंजन कुमार ने बताया कि वह अपने सीएसपी केंद्र बसंतपुर हाट जा रहे थे। इसी दौरान मधेली सायफन से बसंतपुर हाट जाने वाली मुख्य सड़क पर, बसंतपुर नहर पुल के पूर्व एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उनका बैग छीन लिया, जिसमें 85 हजार रुपये नकद, एटीएम स्वाइप मशीन, सादा चेक और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही शंकरपुर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस इस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित