देवरिया, जनवरी 16 -- उत्तर प्रदेश में देवरिया के मईल क्षेत्र के ग्राम देवढ़ी में मधुमास महोत्सव में आठ मार्च से कथा व्यास भागवत भास्कर कृष्ण चंद्र शास्त्री(ठाकुर जी) भागवत कथा कहेंगे।

भागवत कथा के आयोजक तथा ग्राम देवड़ी निवासी पंडित विवेकानंद मिश्रा ने यहां बताया कि उक्त कथा को अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पं कृष्ण चंद्र शास्त्री जी कहेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। करीब दस एकड़ में कथा स्थल को सजाया जायेगा। उन्होंने बताया कि 7 मार्च को कलश यात्रा और शोभा यात्रा निकाली जायेगी तथा भागवत कथा 8 मार्च से शुरू होकर 14 मार्च को समाप्त होगी। कथा दिन में दो बजे से शुरू होकर शाम के छह बजे तक चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित