मधुबनी , सितंबर 21 -- बिहार के मधुबनी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लदनियां थाना पुलिस ने 85 किलोग्राम गांजा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

इस बरामद गांजे का बाजार मूल्य करीब आठ लाख रुपये बताया गया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि लदनियां थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक मुकुल रंजन कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर स्कॉर्पियो से बड़ी मात्रा में गांजे की खेप लेकर जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित