मधुबनी , अगस्त 18 -- बिहार के मधुबनी जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण,परिवहन एवं कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से मद्यनिषेध विभाग की ओर से मंगलवार को की गई विशेष छापेमारी में 196 कार्टन विदेशी शराब के साथ कई वाहनों को जब्त किया गया है।
जिले का मद्यनिषेध विभाग अवैध नशे के कारोबार पर प्रहार के लिए लगातार सघन छापेमारी एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 18 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर अधीक्षक मद्यनिषेध विजय कांत ठाकुर के पर्यवेक्षण में गठित विशेष टीमों ने जिले के विभिन्न संदिग्ध स्थलों एवं मार्गों पर व्यापक कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित