पटना , मई 15 -- स्वीडन के क्लिटरबैडेट इंडोर स्विमिंग पूल में आयोजित होने वाली 'पैरा स्विम ओपन फाल्केनबर्ग इंटरनेशनल चैंपियनशिप' में बिहार के मधुबनी जिले के पैरा ओलंपियन शम्स आलम ने कांस्य पदक पाकर देश एवं राज्य का नाम रौशन किया है।

पैरा एथिलीट शम्स आलम ने बताया कि उन्होंने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले और 200 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने कांस्य पदक हासिल करके विदेश की धरती पर बिहार का परचम लहराया है।

स्वीडन में आयोजित पैरा-ओलंपिक गेम के बारे में अधिक जानकारी देते शम्स ने बताया कि उन्होंने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक (एसबी4 कैटेगरी) में कांस्य पदक जीता है और इसी इवेंट में उन्होनें राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा है। इसके अलावा जापान में होने वाले आगामी 'एशियाई पैरा गेम्स 2026' के लिए तीनों इवेंट में क्वालिफाई भी कर लिया है।

मूलरूप से मधुबनी के बिस्फी प्रखंड के रथौस ने गांव निवासी शम्स आलम ने बताया कि 4वां स्थान एवं विश्व रैंकिंग में 10वां स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि उनकी यह उपलब्धि बिहार सरकार के सहयोग के बिना मुमकिन नहीं है।उन्होंने बताया कि वह फिलहाल वे दिल्ली में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स 2026 की तैयारी में पूरे दमखम से लगे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित