मधुबनी , अप्रैल 14 -- बिहार में मधुबनी जिले के नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को एक बच्ची का शव बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर कटाई गांव में पानी से भरे गड्ढे से एक बच्ची का बरामद किया गया है।मृतक बच्ची की पहचान कटाई गांव निवासी मोहम्मद मौजिम की नौ वर्षीय हसीना प्रवीण के रूप में हुई है। हसीना सोमवार को स्कूल से लौटने के बाद घर के पास ही खेल रही थी। दोपहर करीब तीन बजे के बाद वह अचानक लापता हो गई। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह पानी से भरे गड्डे के उसका शव बरामद किया गया। परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है।
सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण का पता चल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित