मधुबनी , मई 16 -- बिहार में मधुबनी नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 340 ग्राम गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने यह कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र के नोनिया टोल मिलन टॉकीज के समीप की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त इलाके में अवैध रूप से नशीले पदार्थों का कारोबार किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए नगर थाना पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान मंजू देवी के घर में में छिपकर रखा हुआ 340 ग्राम गांजा पुलिस ने बरामद किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह गांजा कहां से लाती थी और किन लोगों तक इसकी आपूर्ति करती थी। पुलिस इस मामले में नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित