मधुबनी , मई 13 -- बिहार के मधुबनी जिले में लदनियां थाना की पुलिस ने बुधवार को 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक नेपाली व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि लदनियां बाजार के गांधी चौक से एक बाईक सवार व्यक्ति को 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।

श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के सिरहा जिला के गोलबाजार थाना के अंतर्गत डंगराहा गांव निवासी भुवनेश्वर यादव के पुत्र राधेश्याम यादव के रुप में हुई है। अभियुक्त राधेश्याम यादव को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित