मधुबनी , अप्रैल 27 -- बिहार में मधुबनी जिले के नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने सोमवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी और सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदेहास्पद स्थिति में दिखने पर विजय कुमार नामक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की और उसके मोबाइल फोन की जांच की, तो पुलिस के हाथ अहम सबूत लगे। आरोपी के मोबाइल में हथियार लहराते हुए कई वीडियो पाए गए, जो सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने या प्रभाव जमाने के उद्देश्य से बनाए गए प्रतीत होते हैं।

नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध हथियार रखने और प्रदर्शन करने के मामले में युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित