मधुबनी , मई 16 -- बिहार में मधुबनी जिला के हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापट्टी गांव के पोखर में डूबने से एक युवक मौत हो गयी।
मृत युवक की पहचान 20 वर्षीय मोहम्मद असलम के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। इसी दौरान देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा खोजबीन शुरू की गई। बाद में गांव के एक पोखर में युवक का शव तैरता हुआ मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही हरलाखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित