मधुबनी , अप्रैल 09 -- बिहार में मधुबनी जिले की लदनियां थाना पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) पिपराही ने संयुक्त छापेमारी में एक नेपाली युवक को 50 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।

संयुक्त दल ने सीमावर्ती क्षेत्र पिपराही कचनारी सड़क से एक इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार युवक नेपाल के सिरहा निवासी सुदीप कुमार सिंह से 50 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। उक्त व्यक्ति ब्राउन शुगर तस्करी के उद्देश्य से ले जा रहा था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित