मधुबनी , मार्च 04 -- बिहार में मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ब्रह्मपुरा गांव में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई।

मृतका की पहचान ब्रह्मपुरा वार्ड संख्या चार निवासी चिंटू यादव की पत्नी रंजना देवी के रूप में की गई है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पार्टी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। गोली चलाने वाला युवक मृतका के पति के भाई का पुत्र बताया जा रहा है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली जानबूझकर चलाई गई या दुर्घटनावश चली। पुलिस दोनों पहलुओं पर से जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित