मधुबनी , फरवरी 23 -- बिहार में मधुबनी जिला के नगर थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक एवं भौआरा में हिंदुस्तान लिवर लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों ने सोमवार को नगर थाना के सहयोग से सौन्दर्य प्रसाधन बेचने वाली दो दुकानों में नकली सामान की शिकायत के बाद छापेमारी की।
मधुबनी शहर के सस्ता बाजार एवं कोतवाली चौक स्थित आशा ब्यूटी पार्लर सह राज श्रृंगार और गिफ्ट हाउस में आज छापेमारी की गई है।
इस कार्रवाई के संबंध मधुबनी पुलिस ने प्रत्यक्ष तौर से कुछ भी बताने से इनकार किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार इस छापेमारी में लाखों रुपए के नकली सौन्दर्य प्रसाधन जब्त किये जाने की सूचना मिली हैं। पुलिस की जाँच अभी भी जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित