मधुबनी , फरवरी 24 -- बिहार में मधुबनी जिला के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब पीकर उत्पाद मचाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान चकदह बाभन टोल निवासी उग्रनाथ झा के रूप में की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उक्त व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहा था,जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। मामले की शिकायत नगर थाना की पैंथर पुलिस टीम को दी गई। सूचना मिलते ही गश्ती दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को थाने ले गई, जहाँ उसकी चिकित्सकीय जांच कराई गई। जांच में शराब के सेवन की पुष्टि होने के बाद, पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया तथा आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित