मधुबनी , मई 07 -- बिहार में मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के गुरुवार को पारिवारिक विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गयी।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि सुक्की घाट टोल में एक महिला की कुदाल से काटकर हत्या कर दी गयी। मृतका की पहचान कसमा मरार गांव निवासी कृष्णदेव सिंह की पुत्री पूजा कुमारी (25) के रूप में हुई है। पूजा की शादी करीब सात वर्ष पूर्व सुक्की घाट टोल निवासी राजू सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही परिवार में विवाद की स्थिति बनी रहती थी। गुरुवार को विवाद इतना बढ़ गया कि पति राजू सिंह, ससुर रामदयाल सिंह, सास फूलों देवी एवं देवर राहुल सिंह ने मिलकर घटना को अंजाम दे दिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही खजौली के अपर थानाध्यक्ष घनश्याम पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए पति राजू सिंह,ससुर रामदयाल सिंह और सास फूलों देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद देवर राहुल सिंह फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित