नयी दिल्ली , मई 04 -- मद्रास क्रिकेट क्लब ने भिवानी यूथ क्रिकेट एकेडमी को 51वें ऑल इंडिया गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में 39 रन से हरा दिया।

टॉस जीतने के बाद भिवानी यूथ क्रिकेट एकेडमी ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। मद्रास क्रिकेट क्लब ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 300 रन बनाए। सुजल राजीव सिंह ने 58(55), दीपक पुनिया ने 55(40), और अभय चौहान ने 43(22) रन बनाए। भिवानी यूथ क्रिकेट अकादमी के बॉलर ध्रुव कौशिक ने 27 रन देकर 2 विकेट लिए, नीलमणि कुमार ने 2 विकेट लिए।

भिवानी यूथ क्रिकेट अकादमी ने ध्रुव कौशिक 54(29), ध्रुव भारद्वाज 50(29) की मदद से 34.5 ओवर में 10 विकेट पर 261 रन बनाए, लेकिन मैच 39 रन से हार गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित