चेन्नई , जुलाई 07 -- मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और खेल मंत्री आधव अर्जुन को नोटिस जारी करने का आदेश दिया। यह नोटिस हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में उनकी जीत को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर जारी किया गया है और इसका जवाब तीन हफ़्ते के भीतर देना होगा।
मुख्यमंत्री विजय राज्य विधानसभा के लिए चेन्नई के पेरम्बुर और तिरुचि पूर्व सीटों से चुने गए वहीं आधव अर्जुन शहर के विल्लीवक्कम निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए हैं। चुनाव से जुड़ी याचिकाओं को रिकॉर्ड पर लेते हुए, न्यायाधीश वी. लक्ष्मीनारायण ने रजिस्ट्री को निर्देश दिया कि कमियों को ठीक करने , मुख्यमंत्री विजय, मंत्री आधव और चुनाव आयोग को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया जिसका जवाब तीन हफ़्ते में देना होगा। अदालत ने याचिकाकर्ताओं को निजी नोटिस भेजने की अनुमति देते हुए कहा कि चुनाव याचिकाओं का निपटारा छह महीने के भीतर हो जाना चाहिए । साथ ही इन याचिकाओं में से तीन में श्री विजय के पेरम्बुर से चुनाव को चुनौती दी गई है जबकि एक में तिरुचि पूर्व से उनकी जीत को चुनौती दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित