बक्सर , जून 17 -- मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने बुधवार को बक्सर से दो विशेष रेलगाडियों के संचालन की व्यवस्था की है।
रेलवे यातायात निरीक्षक विंध्याचल पाण्डेय के अनुसार, 17 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पहली विशेष रेलगाड़ी दोपहर 1:30 बजे बक्सर स्टेशन से दानापुर के लिए रवाना होगी। वहीं दूसरी विशेष रेलगाड़ी शाम 6:00 बजे बक्सर से पटना जंक्शन के लिए संचालित की जाएगी।
रेलवे प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों एवं आम यात्रियों से अपील की है कि वह इन विशेष रेलगाडियों का लाभ उठाएं और यात्रा सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित समय से पहले स्टेशन पर पहुंचें।
रेल यातायात निरीक्षक ने बताया कि कल परीक्षा के दिन बक्सर रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए स्पेशल सहायता केंद्र कार्यरत रहेगा। आर पी एफ के अधिकारी और सुरक्षा बल के साथ जी आर पी के जवान मुस्तैद रहेंगे।
रेलवे के अधिकारी भी भीड़ प्रबंधन के लिए मौजूद रहेंगे, इस दौरान माइक के जरिए आवश्यक निर्देश प्रसारित किये जाएंगे और परीक्षार्थियों को आने और सुरक्षित जाने के लिए रेलवे की ओर से समुचित तैयारियां की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित