दरभंगा , अप्रैल 29 -- बिहार के दरभंगा जिले में मद्य निषेध विभाग ने 2220 लीटर अवैध शराब जब्त कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि जिलाघिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज मब्बी थाना क्षेत्र अन्तर्गत गेहुमी ओवर ब्रिज के समीप एक गोदाम में छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान मद्य निषेध टीम ने गोदाम से तथा उसी परिसर में एक पिक-अप वाहन पर लदी 2220.600 लीटर अवैध शराब जब्त की है। इसमें 1392.600 लीटर विदेशी शराब एवं 828 लीटर बीयर शामिल है।उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गोदाम को सील कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित