बारां , फरवरी 06 -- राजस्थान में आबकारी विभाग के कोटा क्षेत्र को मदिरा की दुकानों के नवीनीकरण से डेढ़ करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की संभावना है।
कोटा क्षेत्र के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त नरेश कुमार मालव की अध्यक्षता में जिले के मदिरा अनुज्ञाधारियों की वर्ष 2026-27 के मदिरा दुकानों के नवीनीकरण के संबंध में हुई बैठक में यह जानकारी दी गयी। बैठक में अनुज्ञाधारियों को नवीन बन्दोबस्त की विशेषताओं के बारे में बताते हुए उनकी शंकाओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र गिरि ने शुक्रवार को बताया कि बैठक में अनुज्ञाधारियों द्वारा शत-प्रतिशत मदिरा दुकानों का नवीनीकरण कराए जाने का रूझान दिखाया गया। नवीनीकरण से विभाग को करीब डेढ़ करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त होने की संभावना है।
बैठक में जिला आबकारी अधिकारी परमानन्द पाटीदार, सहायक आबकारी अधिकारी विवेक शर्मा, आबकारी निरीक्षक प्रकाश, अंकित कुमार मीणा, प्रहराधिकारी प्रमोद सिंह एवं मदन लाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सूर्यप्रकाश पहाड़िया एवं जिले के मदिरा दुकानों के अनुज्ञाधारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित