हल्द्वानी,20अप्रैल(वार्ता)उत्तराखंड में हल्द्धानी के लालकुआँ क्षेत्र के मोटाहल्दू में मिनी सिडकुल में स्थित मदरसन फैक्ट्री में कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोत्तरी समेत 14 सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है।

मदरसन कंपनी में काम करने वाली महिला और पुरुष कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने और श्रम विभाग के नियमों का पालन करने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हड़ताल की सूचना के बाद प्रशासन ने बड़ी संख्या में फैक्ट्री के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। जिसके बाद लालकुआँ विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, उपजिलाधिकारी रेखा कोहली, उप श्रम आयुक्त कमल जोशी, एसपी सिटी मनोज कत्याल समेत कई अधिकारी मौके पर पहुँच गये।

जिसके पश्चात मजदूरों और फैक्ट्री प्रबंधन के बीच वार्ता हुई जिसमें मुख्य बिन्दु सैलरी बढ़ाने को लेकर हुई वार्ता विफल रही वही कुछ मजदूर फैक्ट्री प्रबंधन की बातो से सहमत होकर वापस काम पर लौट गये लेकिन मजदूरों का बड़ा वर्ग आन्दोलन करते हुए कल से अनिश्चितकाल हड़ताल का ऐलान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित