जयपुर , सितम्बर 13 -- राजस्थान में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्य को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए मतगणना के दिन सोमवार को विभिन्न श्रेणियों के कार्मिकों एवं अभिकर्ताओं के लिए अलग-अलग रंग के पहचान पत्र एवं प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं।
पहचान पत्र प्रकोष्ठ की प्रभारी अधिकारी देवयानी ने बताया कि पीठासीन अधिकारी के लिए गुलाबी, मतदान अधिकारी के लिए हल्का हरा, मतगणना सहायक के लिए हल्का हरा, मतगणना पर्यवेक्षक के लिए गुलाबी, काउंटिंग एजेन्ट के लिए पीला रंग तथा मीडिया के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के के निर्देशानुसार जारी गुलाबी प्राधिकृत प्रवेश पत्र निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल प्रवेश पत्र सफेद तथा पीले रंग के मतगणना स्थल वाहन प्रवेश पत्र भी निर्धारित प्रारूप में जारी किए गए हैं। मतगणना के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से फोटोयुक्त पहचान पत्र के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा तथा संबंधित अधिकारी, कार्मिकों एवं अभिकर्ताओं को निर्धारित पहचान पत्र साथ रखना आवश्यक होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित