नयी दिल्ली , अक्टूबर 21 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर में चार निर्दोष नागरिकों की हत्या पर गहरा दुख जताते हुए राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर शासन व्यवस्था में विफल रहने का आरोप लगाया है।
श्री खरने ने यहां एक बयान में कहा कि भाजपा सरकार की अक्षमता के कारण मणिपुर एक बार फिर हिंसा की आग में जल रहा है। श्री खरगे ने कहा कि मई 2023 से अब तक 300 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 24,530 लोग राहत शिविरों में बदहाल परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति शासन लागू करने, मुख्यमंत्री बदलने और भाजपा सरकार की वापसी के बावजूद शांति स्थापित नहीं हो सकी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया कि जून 2023 में गठित शांति समिति का क्या हुआ, न्यायमूर्ति गीता मित्तल समिति की सिफारिशों पर क्या कार्रवाई हुई और मणिपुर में शासन की विफलता की जिम्मेदारी कौन लेगा?श्री खरगे ने कहा कि मणिपुर को न्याय, संवैधानिक अधिकार और स्थायी शांति चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित