भुवनेश्वर , अक्टूबर 10 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई ने शनिवार को मणिपुर के कांग्रेस सांसद एवं जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल किए और कांग्रेस पर महिलाओं के अधिकारों और सम्मान को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित