इम्फाल , अप्रैल 29 -- मणिपुर के जिरीबाम जिले में सुरक्षा बलों ने पंजाब एवं उत्तरप्रदेश के दो निवासियों को तब गिरफ्तार कर लिया जब उनके पास से 51 किलो अफीम बरामद हुयी।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि गत सोमवार को जिले के जिरीबाम थाने के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर स्थित लेइनगांगपोकपी गांव में इस खेप को पकड़ा गया। इसे एक ट्रक में ले जाया जा रहा था।

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान पंजाब के मारी उधोके निवासी सुखविंदर सिंह और उत्तर प्रदेश के गुड़िया पुरवा, टांडा निजामली निवासी संदीप सिंह टिलनो के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित