इम्फाल , मई 13 -- मणिपुर के कांगपोकपी जिले में बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार अज्ञात हथियारबंद व्यक्तियों ने कोत्जिम और कोत्लेन गांवों के पास दो वाहनों पर गोलीबारी की। इसमें तीन लोगों की मौत हो गयी।
इस बीच घटना की जांच के लिए सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गये हैं। घटना के विरोध में कुकी संगठनों ने इम्फाल से माओ राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया है।
मणिपुर के पहाड़ी जिलों में दो अलग-अलग समुदायों के बीच विवाद अब भी अनसुलझे हैं। कुकी और नगा जनजातियों के बीच संघर्ष की वजह से अब तक कई हिंसक हमले हुए हैं। ये झड़पें उस संघर्ष के बाद हुई हैं, जो तीन मई 2023 को चुराचांदपुर जिले में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच शुरू हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित