इंफाल , मार्च 02 -- सुरक्षा बलों और मणिपुर पुलिस ने इम्फाल पूर्व, इम्फाल पश्चिम और थौबल जिलों में अलग-अलग अभियानों के दौरान विभिन्न भूमिगत संगठनों के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्व जिले के लामलाई पुलिस थाने के अंतर्गत फाकनुंग अवांग लेइकाई से एक प्रतिबंधित संगठन के कैडर को गिरफ्तार किया। सुरक्षा बलों ने रविवार को एक अन्य अभियान में थौबल जिले के थौबल पुलिस थाने के याइरिपोक लामखाई इलाके से एक अन्य भूमिगत संगठन के कैडर को पकड़ा।

कल ही सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले के वांगोई पुलिस थाने के प्रतिबंधित संगठन के एक कैडर को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके पास से बरामद सामान में एक 9 एमएम पिस्टल के साथ एक मैगज़ीन, 9 एमएम गोलियों के चार राउंड और एक मोबाइल फोन के साथ एक सिम कार्ड शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित