इंफाल , मार्च 29 -- मणिपुर के कामजोंग जिले में संदिग्ध हथियारबंद हमलावरों के घात लगाकर किए गए हमले में चार नागा उग्रवादी मारे गए। माना जा रहा है कि ये उग्रवादी 'नेशनलिस्ट सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालिम' (एनएससीएन) के 'ईस्टर्न फ्लैंक' गुट के सदस्य थे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित