इम्फाल , जुलाई 29 -- मणिपुर में नोनी ज़िले के बिटियांग गांव के पास बुधवार को सुरक्षा बलों के अभियान के दौरान एक युवक की मौत हो गई और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान घायल हो गए।

पुलिस ने मृतक युवक की पहचान नागा विलेज गार्ड के सदस्य लैनबिलुंग रियामेई के तौर पर की है, जबकि घायल सीआरपीएफ जवानों की पहचान कोबरा बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल राधेश्याम और कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ के कोबरा जवानों ने मणिपुर के नोनी ज़िले में बिटियांग गांव के पास एक ऑपरेशन चलाया, जहां कथित तौर पर एनवीजी का ट्रेनिंग कैंप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित