इंफाल , अगस्त 05 -- मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में संयुक्त अभियान चलाकर उग्रवादी संगठनों के सदस्यों एवं रंगदारी वसूलने वालों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और अवैध शराब भी बरामद किया है।

सेनापति थाने में दर्ज एनडीपीएस अधिनियम के एक मामले में मंगलवार को अनुवर्ती कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के दियुन थाना क्षेत्र निवासी दीप ज्योति गोगोई को गिरफ्तार किया। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे सेनापति थाना लाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित