इम्फाल , मार्च 11 -- मणिपुर में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को अलग-अलग अभियानों के दौरान आठ उग्रवादियों को पकड़ा गया।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने थौबल जिले से एक उग्रवादी संगठन के सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया है। एक अन्य घटना में, पुलिस ने इम्फाल पूर्वी जिले से एक उग्रवादी संगठन के सदस्य को गिरफ्तार किया है।
इसी तरह की एक अन्य कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने पूर्वी इम्फाल जिले से ही एक अन्य उग्रवादी को पकड़ा। इसके अलावा, सीमावर्ती इलाकों से भी तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित