इंफाल , सितंबर 11 -- भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को यहां मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह से मुलाकात की और पर्यटन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

इस दौरान श्री गोर ने कहा कि मणिपुर एक खूबसूरत जगह है। उन्होंने कहा कि वह इस बात से बहुत खुश हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वोत्तर भारत के विकास पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत जैसे विविधतापूर्ण देश के लिए यह अच्छी बात है।

उन्होंने मणिपुर आने वाले पर्यटकों की संख्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि श्री मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सामान्य प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति संबंधों से अलग एक विशेष संबंध है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप व्यक्तिगत रूप से इस संबंध को महत्व देते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित