इंफाल , जून 17 -- मणिपुर पुलिस ने चुराचांदपुर ज़िले में दो लोगों को गिरफ़्तार किया और लगभग दो किलोग्राम संदिग्ध मॉर्फ़िन ज़ब्त की।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पकड़े गये लोगों की पहचान टी. खोनोमफाई गाँव की होइनिलहिंग और उसी गाँव की चिन्नेइवाह के तौर पर हुई है। पुलिस ने 15 जून को उनके पास से लगभग दो किलोग्राम संदिग्ध मॉर्फ़िन बरामद की।

वहीं एक एक अलग अभियान में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी ज़िले में सैपरमीना थाना क्षेत्र के तहत गैमगीफाई नाका से एक व्यक्ति को 160 लीटर डीआईसी शराब के साथ गिरफ़्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित