अहमदाबाद , अक्टूबर 26 -- लमाबम सिंह (चार विकेट), आर आर सिंह, एल किशन सिंघा और एसबी सिंह (दो-दो) विकेट के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद फिरोइजम सिंह (नाबाद 54) और फिरोइजम सिंह (56) रनों की पारियों के दम पर रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मुकाबले में सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ स्टंप्स के समय पांच विकट पर 165 रन बना कर 54 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
बल्लेबाजी करने उतरी मणिपुर का पहला विकेट 11 रन के स्कोर पर रोनाल्ड लोंगजैम (तीन) रन के रूप में गिरा। कंगबम सिंह (दो) और जानसन सिंह (आठ) रन बनाकर आउट हुए। 24वें ओवर में म्येंडंग सिगफो ने कर्णजीत युमनाम (56) रन को आउट कर मणिपुर को चौथा झटका दिया। कप्तान लंगलोनयामबा मेइतन केशनगबम (21) रन पांचवें विकेट के रूप में आउट हुये। दिन का खेल समाप्त होने के समय मणिपुर ने पांच विकेट पर 165 रन बना लिये थे और उसे 54 रनों की बढत मिल गई थी। स्टंप्स के समय फिरोइजम सिंह (52) और अल बाशिद मुहम्मद (नाबाद 18) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित