नयी दिल्ली , अक्टूबर 25 -- मणिपुर में जारी हिंसा और तनाव को लेकर कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह के इस्तीफे और हिंसा पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
कांग्रेस के मणिपुर प्रभारी और सांसद सप्तगिरी उल्का ने रविवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर मणिपुर का दौरा नहीं करने और हिंसा पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह के इस्तीफे और हिंसा पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
श्री उल्का ने कहा कि 23 अक्टूबर को मणिपुर के पांच जिलों में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी लोक भवन की ओर मार्च कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। इस दौरान लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित