नयी दिल्ली , मार्च 09 -- कांग्रेस के लोकसभा सदस्य मणिकम टैगोर ने संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू की कार्यशैली की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में इतना 'गैर जिम्मेदार' संसदीय कार्य मंत्री कभी नहीं देखा।

श्री टैगोर ने सोमवार को सोशल मीडिया पर श्री रिजिजू पर आरोप लगाया कि वह विपक्ष को सदन में बोलने का अवसर ही नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति गंभीर है और क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है, ऐसे समय में सरकार ने अचानक किसी मंत्री का बयान सदन के एजेंडे में शामिल कर दिया, जबकि विपक्ष उसी मुद्दे पर विस्तृत चर्चा चाहता है।

कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा से क्यों डर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित