मुंबई , अप्रैल 23 -- अभिनेत्री कृतिका कामरा का कहना है कि वेबसीरीज मटका किंग की टीम ने उनके किरदार गुलरुख को समझने में काफी समय लगाया।

मटका किंग के अमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के साथ ही कृतिका कामरा अपने शानदार ऑन-स्क्रीन ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर खूब चर्चा में हैं। उनके किरदार का लुक, जो 1970 के दशक की स्टाइल से प्रेरित है, शो का सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाला हिस्सा बन गया है और इसी वजह से उन्हें 'मटका क्वीन' कहा जा रहा है।

शो में 'गुलरुख' के रूप में कृतिका का लुक 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री ज़ीनत अमान, परवीन बाबी, शर्मिला टैगोर और रेखा के ग्लैमर को एक खूबसूरत ट्रिब्यूट है। पोल्का डॉट ड्रेस से लेकर एलिगेंट पारसी साड़ियों तक, हर आउटफिट उस दौर के फैशन को बखूबी दर्शाता है। खास बात यह है कि हर लुक असली भी लगता है और सिनेमाई भी, जिससे 70 के दशक की यादें ताज़ा हो जाती हैं।स्टाइलिंग सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं है। हेयर, मेकअप और एक्सेसरीज़ भी बहुत सोच-समझकर तैयार किए गए हैं, जिससे उस दौर की सादगी और खासियत पूरी तरह दिखे। स्टेटमेंट हेयरस्टाइल, रेट्रो प्रिंट्स और विंटेज सिल्हूट्स के जरिए कृतिका का लुक पूरे शो में उस समय की झलक देता है, जो दर्शकों को उस दौर में ले जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित