भीलवाड़ा , अगस्त 31 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मजदूर के नाम से फर्जी खाता खुलवाने का प्रयास कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि आरोपियों पहचान अंकित कुमार खटीक और कुलदीप टेलर के रूप में हुई है। उनके पास से अलग लोगों के नाम के आठ पैन कार्ड, आधार कार्ड, आठ बैंक पासबुक, चेकबुक और 10 डेबिट कार्ड, तीन स्मार्टफोन और डिजिटल पेमेंट एप के छह स्कैनर बरामद किए हुए हैं।

पुलिस निरीक्षक सुनील ताड़ा ने बताया कि पुलिस दल को मुखबिर से सूचना मिली कि मानसरोवर झील की घुमटी में दो युवक एक मजदूर को सरकारी योजना का पैसा आने का झांसा देकर उसके मोबाइल और दस्तावेजों से ऑनलाइन बैंक खाता खोल रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीन युवकों को घेरकर पूछताछ की। मजदूर की पहचान बागौर निवासी राजू रैगर के रूप में हुई। अंकित कुमार खटीक और कुलदीप टेलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित